Computreading: Programming

Top Books

ads

Hot Post

Post Top Ad

Your Ad Spot
Showing posts with label Programming. Show all posts
Showing posts with label Programming. Show all posts

Monday, June 15, 2020

What is c# programming in hindi

June 15, 2020 0

What is C# programming in Hindi



What is C# in Hindi :-

हेलो दोस्तों मेरा नाम राज कोष्टा है आवर में कंप्यूटर से रिलेटेड जानकारी हिंदी में देता हूँ, आज में आपको c# sharp प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या होती है, उसके बारे में बताऊंगा तो let get started !

Introduction of C# :- C# एक बहुत ही सिंपल और पावरफुल लैंग्वेज है। C# को C-sharp भी कहा जाता है, C# एक मॉर्डन ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसे माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के द्वारा सन 1990 में डेवेलोप किया गया था, C# को Anders Hejlsberg ने डेवेलोप की थी। C# को डॉट नेट फ्रेमवर्क में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए बनाया गया था, "C# C ,C++ और java ये आपस में एक दूसरे से रिलेटेड है"। C# के almost सभी feature इन तीनो लैंग्वेज से ही लिए गए है, लेकिन कुछ ऐसे advance feature भी जो सिर्फ C# में ही available है। जैसे-की mixed language programming, यह एक ऐसा फीचर है जिसके द्वारा आप अलग-अलग programming language के codes को connect कर सकते है, और एक साथ एक्सक्यूटे भी कर सकते है। इस फीचर के द्वारा आप अपना आधा सॉफ्टवेयर किसी और लैंग्वेज में और आधा किसी दूसरी लैंग्वेज में क्रिएट कर सकते है। डॉट नेट सॉफ्टवेयर बनाने और एक्सक्यूटे करने के लिए एक एनवायरनमेंट है, इसमें आप अलग-अलग कंप्यूटर लैंग्वेज को एक साथ यूज़ करते हुए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कर सकते है डॉट नेट फ्रेमवर्क के 2 important component होते है पहला CLR (Common Language Run-time)

होता है। जैसे की मैंने पहले बताया यह आपके प्रोग्राम के एक्सक्यूशन (Execution) को मैनेज करने के लिए responsible होता है। दूसरा इम्पोर्टेन्ट कॉम्पोनेन्ट डॉट नेट क्लास लाइब्रेरी होती है,इस लाइब्रेरी में कुछ predefined क्लासेज और इंटरफेसेस होते है। इन क्लासेज का इस्तेमाल करते हुए आप ज्यादा मेहनत किए बिना अच्छे सॉफ्टवेयर डेवेलोप कर सकते है, जैसे-ग्राफ़िक्स क्रिएट करने के लिए आपको हर कॉम्पोनेन्ट खुद क्रिएट करने की आवश्यक नहीं है। आप पहले से क्रिएट किये हुए कॉम्पोनेन्ट को एक्सेस करके यूज़ कर सकते है। 

C#  विंडोज के लिए fully integrated है,यदि आप java में कोई भी सॉफ्टवेयर डेवेलोप करते है। तो उसे विंडोज पर एक्सेक्यूटे करने के लिए आपको JVM install करना होता है। लेकिन C# के साथ ऐसा नहीं होता है, C# में बने सॉफ्टवेयर को एक्सेक्यूटे करने के लिए आपको किसी भी दूसरे सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं होती है। 

यदि आप C ,C++ और java में से किसी भी लैंग्वेज में प्रोग्रामिंग की हुयी है, तो C# में आप आसानी से डेवेलोप कर सकते है। यदि अपने java में प्रोग्रामिंग की हुयी है, तो आपको C# के साथ काम करने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी। क्योकि java और C# में बहुत अधिक समानता है।


C# में प्रोग्राम बनाने से पहले  कुछ महत्वपूर्ण term जिसे जानना जरुरी होता है। 


MSIL(Microsoft Intermediate Language :- जब भी आप C# प्रोग्राम को compile करते है, तो वह सीधे मशीन कोड में नहीं जेनेरेट हो जाता है। बल्कि वह एक pseudo code generate होता है,जिसे MSIL  कहते है। यह java के byte कोड की तरह ही होता है, जिसे बाद में convert करके machine code generate किया जाता है। 

CLR(Common Language Run-time) :- CLR के द्वारा ही MSIL machine code में convert किया जाता है। यह java में JVM की तरह होता है, ऐसा कोई भी प्रोग्राम हो जो MSIL में कन्वर्ट किया गया है। उसे CLR के साथ मशीन कोड में कन्वर्ट किया जा सकता है,CLR आपके प्रोग्राम में एक्सेक्यूशन को मैनेज करता है। 

JIT(Just In Time) compiler :- JIT compiler के द्वारा ही MSIL को मशीन एक्सेक्यूटेबल कोड में कन्वर्ट किया जाता है। जब भी आप C# प्रोग्राम को एक्सेक्यूटे करते है,तो CLR के द्वारा JIT को एक्टिवेट किया जाता है। इसके बाद JIT,MSIL को मशीन एक्सेक्यूटेबल कोड में कन्वर्ट करता है। 

CLS(Common Language Specification) :- डॉट नेट फ्रेमवर्क में अलग-अलग लैंग्वेज को एक साथ काम करने के लिए कुछ कॉमन रूल फॉलो करने पड़ते है। ये रूल CLS के द्वारा define किये जाते है, लेकिन ये तब ही पॉसिबल है। जब सभी लैंग्वेज डॉट नेट कम्पेटिबल हो। यदि आप ऐसा प्रोग्राम बनाना चाहते है जो दूसरी लैंग्वेज यूज़ कर सके तो आपका प्रोग्राम CLS कम्पेटिबल होना चाहिए। 


Object Oriented Principles :- C# एक object oriented programming है,एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग में सब कुछ ऑब्जेक्ट होता है। C# कुछ ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रिंसिपल्स को फॉलो करती है,जिनके बारे में नीचे बताया गया है। 


Encapsulation :- एन्काप्सुलेशन का मतलब होता है,डाटा हिंडिंग,इसके माध्यम से डाटा और कोड को bind किया जाता है। C# में एन्काप्सुलेशन एक्सेस स्पेसिफिएर्स  के द्वारा इम्प्लीमेंट किया जाता है, C# में 3 एक्सेस स्पेसिफिएर होते है 


1. Public :- पब्लिक डाटा को सभी दूसरे ऑब्जेक्ट एक्सेस कर सकते है। 

2. Private :- प्राइवेट डाटा को दूसरे ऑब्जेक्ट एक्सेस नहीं कर सकते है। 

3. Protected :-  प्रोटेक्टेड डाटा को इन्हेरिटेंस क्लास के ऑब्जेक्ट एक्सेस कर सकते है। 


Inheritance :- इनहेरिटेंस एक ऐसा फीचर है,जिसके माध्यम से एक ऑब्जेक्ट दूसरे ऑब्जेक्ट के मेंबर्स को एक्सेस कर सकते है। इससे आप एक ही कोड को बार-बार लिखने की प्रॉब्लम से बच जाते है। 


Polymorphism :- polymorphism एक ऐसा फीचर है,जिसके माध्यम से आप एक ही नाम यूज़ करते हुए अलग-अलग टास्क्स परफॉर्म कर सकते है। इससे आप अलग-अलग नाम ढूढ़ने और उनको याद रखने की प्रॉब्लम से आप बच सकते है। 


अगर आपका कोई doubt हो तो आप कमेंट में जरूर बताए में आपकी पूरी मदद करुगा साथ ही आप आपने थॉट शेयर करना मत भूलिएगा !

अगर ये पोस्ट से आपकी जरा भी जानकारी(मदद) मिली हो तो आप इस पोस्ट को लाइक शेयर कमेंट करना मत भूलना ! जय हिन्द 
Read More

Sunday, June 14, 2020

what is phyton पाइथन क्या है ! (What is Python in Hindi)

June 14, 2020 0
पाइथन क्या है !

what-is-python-programming in hindi

पाइथन क्या है (What is Python in Hindi)


Python एक Object-oriented, High level programming language है, जिसका इस्तेमाल Website building, App development, Machine learning, Data analysis, Web scraping और Natural language processing जैसे कार्यो में किया जाता है. पाइथन को general purpose programming language भी कहा जाता है. इसकी शुरूआत 1980 के दशक में हुई थी.

Python language की स्पष्ट syntax और readability के कारण यह आज दुनिया की सबसे popular programming language बन चुकी है. पाइथन dynamic typing और dynamic binding जैसे विकल्पों की सुविधा देता है. इस कारण Rapid Application development के क्षेत्र में इसका इस्तेमाल बखूबी किया जाता है.

python एक interpreted language भी है, इसका अर्थ हुआ पाइथन में लिखे गये program को चलाने से पहले compiled करने की जरूरत नही होती है. पाइथन भाषा modules और packages के उपयोग का समर्थन करती है. आसान शब्दों में समझे तो python program को एक modular style में design कर सकते है और इसके code को कई प्रकार के दूसरे project में पुनः उपयोग किया जा सकता है.

अगर आप programming language सीखना चाहते है, तो python से शुरुवात करना समझदारी भरा कदम है. क्योंकि इसके code बिल्कुल English language की तरह होते है और इन्हें लिखने के लिए किसी भी तरह के curly bracket ({}) की जरूरत नही होती है !

Python का प्रयोग कहाँ किया जाता है | Use of Python in Hindi

Python का प्रयोग हर क्षेत्र में किया जाता है। जैसे Software Development, Web App Development, Artificial Intelligence, Machine Learning, Deep Learning, Data Science तथा Ethical Hacking इत्यादि।

Python का प्रयोग Game Development भी किया जाता है।
Python का एक लोकप्रिय Framework Django का प्रयोग Web Programming में किया जाता है।

पाइथन क्यों सीखनी चाहिए

 
एक programming language के रूप में आपको python क्यों सीखनी चाहिए? इसके कुछ सकारात्मक भाग नीचे बताये गए है:

1) पाइथन पूरी तरह से free language है, इसे download, use और code के लिए कोई पैसा नही देना होता है.

2) Python commands आम English word में होते है, जिससे आप आसानी से इन्हें सीख पाते है.

3) यह एक object-oriented language है, जिसका फायदा आपको दूसरी programming language सीखने में होता है.

4) इसका इस्तेमाल कई प्रकार के Application बनाने में किया जाता है. यदि आपको प्रोग्रामिंग भाषाओं का थोड़ा भी ज्ञान नही है, फिर भी आप python code को आसानी से सीख सकते है.

5) पाइथन का उपयोग Artificial intelligence और data science में भी किया जाता है. हम सब जानते है, AI यानी कृतिम बुद्धिमत्ता technology की दुनिया का भविष्य है. इस हिसाब से पाइथन सीखना हमारे लिए फायदे का सौदा है.

6) अगर आप Python developer के career की बात करे तो आज के समय इससे ज्यादा उज्ज्वल भविष्य किसी भी क्षेत्र में नही है. एक python engineer की Sallery 50,000 – 500,000 तक होती है.

पाइथन का इतिहास

Python programming language को 1980 के दशक में Guido Van Rossum द्वारा बनाया गया था. इसकी शुरुआत National Institute For mathematics and computer science Netherlands में हुई थी. python language का अविष्कार ABC programming language से प्रेणा लेकर हुआ था. क्योंकि यह exception handling और Amoeba operation system के साथ interface करने में सक्षम थी.

फिलहाल पाइथन को इस वक्त Core development team द्वारा maintain किया जाता है. जो python programming language में हर रोज नए update और features जोड़ते है. Python की नींव 1980 के दशक में रखी गई। Netherland के CWI में सन 1989 में Guido Van Rossum ने इसका implementation शुरू किया।

फरवरी 1991 में van Rossum इसका पहला Version 0.9.0 alt sources पर सार्वजनिक रूप से लांच किया।

1994 में python 1.0 लाया गया जिसमे lambda, map, filter, और reduce जैसे फ़ीचर्स थे।

इसके बाद इसके बहुत से Versions आते रहे और नए नए फ़ीचर्स add होते गए। अभी Python 3.7 इसका नवीनतम संस्करण है जिसे 27 जून 2018 को लॉन्च किया गया था।

पाइथन की विशेषताएं (Python Features in Hindi)

आज के दौर में कई सारी programming language उपलब्ध है, जिसके कारण अक्सर हमे उनमे से एक चुनने में काफी दिक्कतें होती है. ऐसे में जरूरत है, उनके features को compare करने की. आपको देखना होगा किसकी क्या विशेषता है. तो चलिये python की कुछ विशेषताओं को जानते है.

Easy Programming Language

दूसरी भाषाओ के विपरीत पाइथन में code करना आसान है. थोड़े बहुत प्रयास के साथ python syntax सीखे जा सकते है. high level programming होने के बावजूद भी python code आसान अंग्रेजी भाषा मे होते है जिन्हें समझना (understand) और सीखना (learn) आसान है. इस कारण आप इसे programmer friendly भी कह सकते है.

Interpreted Language

Python को छोड़कर दूसरी programming language को चलाने के लिये हमें इसे संकलित (compile) करने की आवश्यकता होती है. परन्तु python के मामले में python code बिना संकलित किये चलाये जा सकते है. यहां interpreted का अर्थ है, source code को line by line निष्पादित किया गया है.

Expressive Language

जब Expressive शब्द का उपयोग होता है, तो इसका अर्थ है, understandable और readable. पाइथन एक ऐसी प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसे पढ़ना और समझना बहुत आसान है. कई ऐसे program है, जो बाकी programming language में नही किये जा सकते परन्तु python में किये जाते है.

Cross- Platform Language

यदि हम python code को किसी एक operating system (Window, Mac, Android, Linux) के लिए लिखते है, तो आपको इसे किसी दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम में चलाने के लिये कोई बदलाव नही करने होंगे. इसका मतलब है python language सभी platform को support करती है.

Open Source

पाइथन open source है, इसका अर्थ python source code पूरी दुनिया के लिए उपलब्ध है. हम इसे आसानी से download, change, use और distribute कर सकते है. इसके साथ ही python एक free language है, जिसके tools का उपयोग आप आसानी से कर सकते है.

Embedded

पाइथन पूरी तरह से embedded है, अर्थात इसके source code में अन्य programming language के code डाले जा सकते है और अन्य भाषाओं के source code में python code डाला जा सकता है. यह हमें दूसरी भाषाओ की scripting क्षमताओं को हमारे program में एकीकृत करने की अनुमति देता है.

Large Standard Library

जब हम python download करते है, तो इसके साथ हमे code की large library भी मुहैया होती है. जिसके कारण आपको हर एक चीज के लिए अपना कोड लिखना नही पड़ता है. यह हमें rapid application development के लिये module और functions का स्मृद्ध सेट प्रदान करता है.

Extension

जरूरत पढ़ने पर हम python code को C++ जैसी दूसरी भाषाओं में लिख सकते है. यह पाइथन को एक extensible language बनाता है. इस कारण हम python को अन्य भाषाओं में बड़ा सकते है.

GUI Programming Support

python के उपयोग से Graphical user interface (GUI) बनाया जा सकता है. GUI, user interface का रूप है, जो user को command line के माध्यम से केवल text के बजाय electronic device के साथ बातचीत करने के लिए icon या अन्य visual indicators का उपयोग करता है.

Python Programming सीखने के लिए कुछ टिप्स:

1. आप किसी भी तरह की computer language सीख रहे है, तो consistency बहुत जरूरी है. आपको रोज कुछ न कुछ code करना ही होगा अपनी programmer वाली एक आदत बनानी होगी. अगर हम इसे सीखने के प्रति प्रतिबद्ध नही होंगे तो यह हमें जल्द ही ऊबाऊ लगेगा.

2. सीखने में जल्दबाजी न दिखाए धीरे – धीरे चीजो को सीखे. महत्वपूर्ण विषय या जो आपको कठिन लगे उसके notes बनाकर अपने पास सुरक्षित रख ले. लगातार कुछ घंटे करने के बजाये आधे घंटे में एक पांच मिनट का break ले.

3. अगर मुम्किन हो सके तो, एक partner ढूंढे यह आपके coding सीखने को बहुत interesting बना देगा. दो लोगो के होने से कई tips और tricks आपस मे शेयर होते रहती है जिससे सीखने के प्रति लगाव बढ़ता है.

4. सही resources का पहले ही चुनाव कर ले. अगर आप किसी Website या YouTube Video के माध्यम से सीखना चाहते है, तो लगातार इनसे ही सीखते रहे. अन्यथा आस – पास किसी institute से course करे.

5. “Practice Makes a Man Perfect” यह सुविचार तो आपने सुना ही होगा. जो आप सीख रहे है उसको लगातार practice करते जाये. किसी भी तरह की Programming language सीखने के लिए सबसे जरूरी है उसका लगातार अभ्यास.

6.  एक बार जब आप basic data structure, object oriented programming और code लिखने में थोड़ी बहुत समझ प्राप्त कर ले तो इसके आधार पर कुछ project शुरू करे. अपने python ज्ञान के आधार पर कुछ बनाये. इससे आपको confidence मिलेगा और आप तेजी से आगे बढ़ पाएंगे.

Python Language के Pros और Cons :-

इतना तो हम जान चुके कि python आज के समय की सबसे popular programming language है, लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते है और पाइथन में भी कुछ कमियां जरूर होंगी. चलिये एक बार इसके दोनों पहलुवों पर नजर डालते है.

Prons

  • Python सीखने और समझने में बहुत सरल है. python code को बनाते वक्त readability पर ध्यान दिया गया है. दूसरी भाषाओ के विपरीत यह साफ सुथरी और use करने में आसान है.
  • पाइथन भाषा कई प्रकार के system और platform को support करता है साथ ही यह object oriented programming चालित भी है.
  • आज के समय की सबसे ज्यादा programmer द्वारा इस्तेमाल होने वाली भाषा python है.
  • पाइथन में बहुत सारे framework है, जो web programming को बहुत flexible बनाते है.
  • आप less code का उपयोग करके भी अधिक development कर सकते है. जिससे आपके समय की काफी बचत होती है.
  • इसमे App development, Web development और Machine learning के लिये एक बड़ी code library उपलब्ध होती है.

Cons

  • पाइथन का interpreted language होना फायदे के साथ नुकसान भी है. इस कारण पाइथन बाकी programming language के मुकाबले slow है.
  • यह mobile development के हिसाब से एक अच्छी भाषा नही है.
  • पाइथन multi processor या multi core काम के लिए ठीक नही है.
  • इसका database access में खुल कर उपयोग नही किया जा सकता क्योंकि डेटाबेस एक्सेस के साथ python की limitation है.
  • Memory intensive task के लिए python एक बेहतर विकल्प नही है.
  • अगर आप high-Graphic 3D Game बनाने की सोच रहे है. तो यह python के उपयोग से असंभव है.

Conclusion

इस लेख में आपने जाना Python क्या है और इसका उपयोग क्यो करते है. अगर आपने इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ा होगा तो आपके लिये programming language के रूप में पाइथन को चुनना आसान हो जाएगा. यह जरूरी है किसी भी computer language को सीखने से पहले उसकी जानकारी आपको होनी चाहिए.
तो उम्मीद है, यह लेख आपको पसंद आया होगा. अगर पाइथन से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव आपके पास हो तो कृपया नीचे comment कर हमें जरूर बताये. अंत मे अगर यह पोस्ट आपको ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे Facebook, Twitter, Instagram पर अपने सहपाठको और दोस्तो के साथ Share जरूर करे. धन्यवाद जय हिन्द ।।
Read More

Post Top Ad

Your Ad Spot